उत्तरी अमेरिका और यूरोप के सदस्यों से गठित 66वें विदेशी मुलाकाती दल के सदस्यों ने कोरिया में आया। उन्होंने परमेश्वर का वचन और प्रमे सीखते हुए सात अरब लोगों को प्रचार करने का संकल्प लिया।
अप्रैल को जब वसंत की सुहावनी धूप खिली और सुन्दर फूल सबके मन को मोह ले रहे थे, तीन नए मन्दिरों के उद्घाटनों के लिए आराधनाएं हुईं। वे छुंगछंग प्रांत में स्थित बोल्यंग, होंगसंग और आसानबेबांग चर्च ऑफ गॉड हैं।
वर्ष 2016 में प्रथम वार्षिक पर्व, यानी फसह का पर्व 22 मार्च(पवित्र कैलेंडर के अनुसार पहले महीने का चौदहवां दिन) की शाम को दुनिया भर के 175 देशों के करीब 2,500 चर्चों में मनाया गया। उसके अगले दिन अखमीरी रोटी का पर्व मनाया गया और फिर 27 तारीख को पुनरुत्थान का दिन मनाया गया।
6 मार्च 2016 को महासभा 2016 आयोजित की गई। कोरिया व विदेशों के पुरोहित कर्मचारी नई यरूशलेम फानग्यो मंदिर में इकट्ठे हुए और चार रात व पांच दिनों के लिए महासभा में भाग लिया। वहां उन्होंने पिछले वर्ष के सुसमाचार के कार्य का निरीक्षण किया जिसने अन्य वर्षों की तुलना में अधिक प्रचुर फलों का परिणाम पैदा किया, और वर्ष 2016 के लिए सुसमाचार के कार्य के विकास की दिशा को निर्धारित किया।
बुसान के गिजांग में चर्च ऑफ गॉड के नए मन्दिर के उद्घाटन के लिए आराधना आयोजित की गई।
नया गीत महोत्सव जिसने पिछली गर्मियों में युवकों और छात्रों में अधिक जोश और विश्वास भर दिया था, 2016 में वापस लौट आया है। 31 जनवरी को ओकछन गो एन्ड कम प्रशिक्षण संस्थान में नए गीत महोत्सव का आयोजन किया गया।
सदस्य जिनकी संख्या पूरे संसार में तेजी से बढ़ रही है, उनका स्वागत करने के लिए नई यरूशलेम फानग्यो मन्दिर निर्मित किया गया है। इस मन्दिर के उद्घाटन के लिए आराधना आयोजित की गई और इस आराधना में कोरिया के सभी अध्यक्षों, स्थानीय सदस्यों, प्रधान कार्यालय के कर्मचारियों इत्यादि समेत करीब 3,000 सदस्य उपस्थित थे।
आशापूर्ण नव वर्ष 2016 में पृथ्वी के पूर्व के छोर में स्थित कोरिया जहां नई वाचा का सत्य पुन:स्थापित किया गया, उसके प्रमुख शहर सियोल से सात अरब लोगों को प्रचार करने के लिए दृढ़ संकल्प भरी चिल्लाहट पूरे विश्व में गूंज उठी। नए वर्ष के पहले रविवार 3 जनवरी को विश्व सुसमाचार प्रचार हेतु वर्ष 2016 संकल्प रैली के लिए देशभर के अध्यक्ष, राजधानी क्षेत्र के पदधारी और युवा सदस्य इकट्ठे हुए।
19 दिसंबर को कोरिया के सियोल में सदेमुन और गांगइल चर्च ऑफ गॉड के नए मन्दिरों के उद्घाटनों के लिए आराधनाएं सब्त के दिन की आराधना के साथ आयोजित की गईं। इन आराधनाओं में सदस्यों ने परमेश्वर को महिमा दी और नव वर्ष से पहले सुसमाचार के कार्य के प्रति अपने जोश व उत्साह को और अधिक बढ़ाया।
मिशनरी काम को बढ़ावा देने के लिए और चर्च के सदस्यों के विश्वास को मजबूत बनाने के लिए प्रकाशन और वीडियो अधिक उपयोगी बने हैं। इसी बीच में 16वां मलिकिसिदक साहित्य पुरस्कार वितरण समारोह और 1ला एलोहीम वीडियो महोत्सव पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।